5 साल बाद पंजाबी सिंगर ईसापुरिया विरक का हत्यारा गिरफ्तार

5 साल बाद पंजाबी सिंगर ईसापुरिया विरक का हत्यारा गिरफ्तार

मोहाली के डेराबसी में गायक (ईसापुरिया) नवजोत सिंह विरक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने पांच साल बाद सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी डीजीपी ने सोशल मीडिया पर दी है।

 साल पहले सात गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। उस समय उनकी हत्या प्रेम प्रसंग और संपत्ति को लेकर मानी गई थी।

गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि सिंगर की कार लूटने की कोशिश की गई थी. जब उसने विरोध किया तो उसे गोली मार दी गयी। इसकी हत्या में अभिषेक उर्फ रजत और सौरभ नाम के दो युवक शामिल थे। जिसमें से सौरव की मौत हो चुकी है और रजत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।