अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी हेडक्वार्टर की ओर किया कूच, रास्ते में पुलिस ने रोका, और फिर...
स्वाती मालीवाल से मारपीट के बाद विभव कुमार की गिरफ्तारी हुई तो अरविंद केजरीवाल का गुस्सा बीजेपी पर खूब निकला। और अब अरविंद केजरीवाल अपने ऐलान के मुताबिक बीजेपी ऑफिस की ओर कूच किया। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी चले। लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। अब अरविंद केजरीवाल, उनके नेता और कार्यकर्ता रुक गए । और वहीं रुक कर ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हम बीजेपी हेडक्वार्टर तक जाएंगे लेकिन अगर पुलिस हमें रोकती है तो जहां वो रोकेंगे हम वहीं रुक जाएंगे। आगे बढ़ने की कोशिश नहीं करेंगे। और वहीं आधे घंटे तक बैठकर उनका इंतजार करेंगे कि वो हमें गिरफ्तार करें। अगर वो हमें गिरफ्तार नहीं करते हैं तो फिर आधे घंटे के बाद हम वापस आ जाएंगे। यहां आपको एक और बात बता दें कि बीजेपी का हेडक्वार्टर आम आदमी पार्टी के ऑफिस से बहुत ज्यादा दूर नहीं है। बमुश्किल दोनों कार्यालयों की दूरी 500 मीटर है। ऐसे में आप ये कह सकते हैं कि जैसे ही अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी के लिए अपने समर्थकों के साथ निकले उसे कुछ ही दूरी पर उन्हें रोक लिया । वहां आम आदमी पार्टी ने आधे घंटे तक नारेबाजी की और फिर संजय सिंह ने कहा कि हमने देख लिया कि पीएम मोदी जी केजरीवाल साहब को गिरफ्तार नहीं कर सकते। हमने आधे घंटे तक इंतजार किया अब हम वापस लौट रहे हैं। सभी कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस में मिलें। इस तरह आम आदमी पार्टी ने माहौल बनाकर अपने ऑफिस की ओर वापसी कर ली है।