भिवानी की छोरी ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, अब पेरिस में दिखाएगी अपने मुक्के का दम
भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया पेरिस ओलंपिक में अपने मुक्के का दम दिखाने के लिए तैयार है। जैस्मिन ने माली में ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए हुए क्वालिफायर मुकाबलों को जीत लिया है। रविवार को ये मुकाबले हुए थे। इस दिन भिवानी जिले के ही दो मुक्केबाज ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए उतरे थे। जिनमें महिला मुक्केबाजों में जैस्मिन लंबोरिया और पुरुष मुक्केबाजी में सचिन सिवाच थे। जैस्मिन ने अपने प्रतिद्वंदी को 5-0 से हराकर ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया। वहीं सचिन सिवाच को निराशा हाथ लगी। और उन्हें हार का सामना करना पड़ा । जिससे सचिन ओलंपिक कोटा हासिल नहीं कर पाए।

जैसे ही जैस्मिन ने जीत हासिल की उसी वक्त भिवानी से ही दो मुक्केबाज पेरिस में दुनिया के मुक्केबाजों को टक्कर देने के लिए तैयार हो गए।

जिनमें एक तो खुद जैस्मिन और दूसरी भिवानी की ही मुक्केबाज प्रीति पंवार हैं। जो 54 किग्रा भार वर्ग में पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगी।