सीएम भगवंत मान ने मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं, पत्नी और मां के साथ तस्वीर की शेयर

सीएम भगवंत मान ने मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं, पत्नी और मां के साथ तस्वीर की शेयर

पूरा देश आज मदर्स डे मना रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "एक मां का प्यार और आशीर्वाद दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है।" इस खास मौके पर सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने एक तस्वीर शेयर की।

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने मदर्स डे पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मां'... सच्चाई, धैर्य, आभार और विनम्रता का नाम है। दुनिया भर में रहने वाली सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। भगवान सभी को अच्छी सेहत और खुशहाली का आशीर्वाद दें।