मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के सीएम सैनी, कहा- 100 के आंकड़े को नहीं छू पाई कांग्रेस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के सीएम सैनी, कहा- 100 के आंकड़े को नहीं छू पाई कांग्रेस

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिन लोगों की सीटों का आंकड़ा मात्र 100 भी पार नहीं कर पाया, तीन अंकों में भी उनकी सीटें नहीं आईं, वे लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। एम मोदी और एनडीए ने 303 सीटें लेकर तीसरी बार मजबूत सरकार बनाई है... कांग्रेस बौखला चुकी है। कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है।