कांग्रेस का मैनिफेस्टो झूठ का पुलिंदा-अनिल विज, कांग्रेस ने बनाई हुई है झूठ की यूनिवर्सिटी
हरियाणा कांग्रेस ने आज शनिवार के दिन चंडीगढ़ में अपना पूरा मैनिफेस्टो जारी किया। इसी मैनिफेस्टो पर बीजेपी के सीनियर नेता और हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस मैनिफेस्टो को झूठ का पुलिंदा बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने कभी भी अपने मैनिफेस्टो पर काम नहीं किया। कांग्रेस ने झूठ की यूनिवर्सिटी बनाई हुई है। वहां से जो डिग्री लेकर आता है वही अब इस कांग्रेस के लीडर बनते हैं, क्योंकि वो झूठ बोलने में परफेक्ट होते हैं।
अनिल विज ने राहुल गांधी पर कहा कि लोकसभा चुनावों में उन्होंने कहा था कि 8500 रुपये खटाखट आपके खाते में आ जाएगा। अब वे बताएं कि वो 8500 कहां गए। विज का कहना है कि जिन प्रदेशों में उनकी सरकार है वो वहां तो दे दें।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कल तक मुख्यमंत्री का दावा करने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब कह रहे हैं कि आलाकमान जिसे चाहेगी वही मुख्यमंत्री होगी।
वहीं भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस ने ठेकेदारी खत्म की जबकि बीजेपी खुद ठेकेदार बन गई।