पंजाब में बारिश के आसार, तापमान 43 डिग्री के पार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

पंजाब में बारिश के आसार, तापमान 43 डिग्री के पार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

पंजाब में गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है. राज्य का दिन का तापमान 43.1 डिग्री तक पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा।

पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।

आज बुधवार को मौसम विभाग ने 12 जिलों में पीली और चार जिलों में नारंगी चेतावनी जारी की है। अब रात में भी गर्मी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में 9, 10 और 11 अप्रैल को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।