किसानों का दिल्ली कूच, सिंघु बॉर्डर पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

 किसानों का दिल्ली कूच, सिंघु बॉर्डर पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

किसानों के दिल्ली कूच ऐलान के बाद हरियाणा और दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। सिंघु बॉर्डर को सील करने की तैयारी की जा रही है। किसानों को रोकने के लिए इस बार प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार किया है। दिल्ली और हरियाणा की सीमा पर सिंघु बॉर्डर पर किसानों को रोकने की तैयारी कर ली गई है। 

किसानों के दिल्ली कूच ऐलान के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और किसान संगठन आमने सामने हो गए हैं। किसान नेताओं ने किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे प्रबंधों पर नाराजगी जताई है।