पानीपत में प्रियंका गांधी के भाषण का सार, एक-एक कर हर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा, जनता के बीच दिया झकझोर देने वाला भाषण

पानीपत में प्रियंका गांधी के भाषण का सार, एक-एक कर हर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा, जनता के बीच दिया झकझोर देने वाला भाषण

पानीपत में न्याय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने एक-एक कर बीजेपी को हर मुद्दे पर घेरा। प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे से शुरुआत की। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे केंद्र की मोदी सरकार खरबपतियों का कर्जा तो माफ कर देती है लेकिन आप किसानों का कर्जा माफ नहीं करती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस देश के किसानों का, मजदूरों का दर्द नहीं समझते वो आप लोगों से कट चुके हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब आप किसान दिल्ली में बैठे तो कांग्रेस के नेता आपके साथ बैठे, लेकिन मोदी जी के दिल में आपके लिए हमदर्दी नहीं जागी, उन्होंने आपकी सुनवाई तक नहीं की, आपको देशद्रोही तक का दर्जा दिया। मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मीडिया जो बड़े-बड़े खरबपतियों की है इन्होंने आपके बारे में अपशब्द कहा आपको आतंकवादी कहा, मोदी जी ने आपके लिए पलक तक नहीं झपकाई। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी ने आज उसी मंत्री को टिकट दिया है जिसके बेटे ने अपनी कार से किसानों को कुचल दिया था। वो आज चुनाव लड़ रहा है। ताजुब की बात ये है कि जब हमने सुना कि ऐसा हुआ है तो हमने कहा कि हम वहां जाएंगे, लेकिन पुलिस ने हमें वहां जाने से रोक दिया।

आज परिस्थितियां ये हैं कि जितनी भी नीतियां बनती हैं वो बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए बनती हैं। बड़े-बड़े खरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्जा मोदी सरकार ने माफ किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज किसान इसलिए कर्ज नहीं लेता कि उसे अपना बिजनेस बढ़ाना है वो इसलिए कर्जा लेता है कि उसे अपनी बेटी की शादी करनी है। उसे अपने बच्चों को पढ़ाना है। जब हम कर्जमाफी की बात करते हैं तो कहते हैं अर्थव्यवस्था के पास पैसा नहीं है। तो फिर इन्होंने बड़े-बड़े खरबपतियों के 16 लाख करोड़ कैसे माफ कर दिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपका कर्जा माफ नहीं होता। आपको खाद नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां ये हैं कि आप खेती से कमा ही नहीं पा रही हैं। मोदी सरकार बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए काम कर रही है। अगर दर्द किसी का समझ रहे हैं तो अपने खरबपतियों का दर्द समझ रहे हैं।

हिमाचल के किसानों की बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में क्या हुआ, जहां देश का सबसे अच्छा सेब होता था वहां के सारे कोल्ड स्टोरेज अडानी को दे दिए गए। अब अडानी जी आज तय कर रहे हैं कि आज सेब कितने में खरीदा जाएगा। जो बाहर से सेब आ रहा है उनका टैक्स कम हो गया है। और आप जीएसटी दे देकर सेब महंगा कर रहे हैं। तो आज हिमाचल में सेब किसान पिस रहा है।  

वहीं प्रियंका गांधी ने अग्निवीर की बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर हमारे युवाओं के साथ धोखा किया। युवा सेना में जाने के लिए तैयारी करता था लेकिन आज सेना के लिए तैयारी करते वक्त उसके मन में डर रहता है उसे डर रहता है कि अगर में सेना में भर्ती हो भी जाऊं तो चार साल बाद मेरा क्या होगा, मेरे भविष्य का क्या होगा, अगर चार साल के अंदर में शहीद हो गया तो ना तो मुझे शहीद होने का दर्जा मिलेगा ना मेरे परिवार को कुछ मिलेगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश के हवाई अड्डे, देश के बंदरगाह, कोयला सब इन्होंने बड़े-बड़े खरबपतियों को बेच दिया।

पानीपत के हैंडलूम पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां छोटे-छोटे कारीगर का क्या हुआ। आप नोटबंदी लाए आपने कहा लाइन में खड़े हो जाओ, आप लाइन में लग गए आपने सोचा कि मोदी जी कह रहे हैं कालाधन वापस आएगा। आपके खाते में कुछ नहीं आया।

मोदी जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। महिला आरक्षण पर मोदी जी कहते हैं कि हम महिला आरक्षण लाए लेकिन जब पहलवान महिलाओं के साथ गलत होता है तो फिर मोदी जी कहां छिप गए। पहलवान महिलाएं जब पदक लाईं तो मोदी जी ने चाय पिलाई फोटो खिंचवाए, लेकिन जब पहलवान महिलाएं सड़क पर बैठीं तो मोदी जी ने सुना तक नहीं।

प्रियंका गांधी ने पानीपत की रैली में प्रधानमंत्री मोदी को हर मुद्दे पर घेरा।उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपको मोदी सरकार ने दिल्ली जाने से रोका, जिस तरह से आपकी बिजली रोकी, आप पर पानी की बौछारें की। उन्होंने कहा कि जिसने इस देश के किसानों को देशद्रोही कहा वो तो देशभक्त मुझे नहीं लगते ।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने आपको दिल्ली जाने से रोका आप उन्हें दिल्ली से बाहर निकाल दो। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप ये मत सोचो कि हमने मनोहर लाल को वोट डालना है नहीं आपका वोट मोदी को मिलेगा। इसलिए आपको मोदी के पक्ष में वोट नहीं डालना है। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये कहते हैं कि अगर हमें 400 सीटें मिलीं तो हम संविधान को बदल देंगे। लेकिन ये कौन होते हैं संविधान बदलने वाले, ये संविधान आपका है, इस संविधान पर आंच नहीं आने देंगे हम।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इन्होंने 10 सालों में लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। प्रियंका गांधी ने आखिर में अपने न्याय पत्र की बातें भी बताईं जिसमें उन्होंने किसान, महिला, नौकरी, अग्निवीर योजना बंद करना और पहली नौकरी पक्की जैसी बातें शामिल थीं।