डिप्टी CM के निधन के बाद 3 दिन का राजकीय शोक; स्कूल रहेंगे बंद
महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार का प्लेन लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही बारामती समेत पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने खुद मुख्यमंत्री फडणवीस से घटना की जानकारी ली। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सुप्रिया सुले भी बारामती के लिए रवाना हो गईं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के निधन के बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र के लिए एक मुश्किल दिन है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज हमने एक जमीनी नेता खो दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अजित पवार एक प्यारे और मजबूत दोस्त थे।