लाल किला ब्लास्ट के चार आरोपी दिल्ली कोर्ट में पेश; रिमांड पर फैसला बाकी

लाल किला ब्लास्ट के चार आरोपी दिल्ली कोर्ट में पेश; रिमांड पर फैसला बाकी

लाल किला ग्रेनेड हमले के चार मुख्य आरोपी डॉक्टरों – डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, डॉ. आदिल अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद और इरफान अहमद वागे – को शनिवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

उनकी 10 दिन की NIA रिमांड आज खत्म हो रही थी। कोर्ट ने अभी तक चारों आरोपियों की कस्टडी बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं सुनाया है। NIA ने आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांगी है। सुनवाई के बाद फैसला आने की उम्मीद है।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के चार मुख्य आरोपियों को कस्टडी में ले लिया है।

NIA के मुताबिक, सभी चार आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट सेशंस जज के प्रोडक्शन वारंट पर श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर से कस्टडी में लिया गया था। एजेंसी ने पिछले दस दिनों से सभी चार आरोपियों को रिमांड पर रखा था।