सोने की कीमतें पहली बार 95 हजार के पार, इस साल सबसे महंगा हुआ सोना
सोने की कीमतें आज यानी 17 अप्रैल को नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹628 बढ़कर ₹95,207 हो गई है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,579 थी।
इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 936 रुपये गिरकर 95,639 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इससे पहले चांदी का भाव 96,575 रुपये प्रति किलोग्राम था। 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
इस साल 1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 19,045 रुपये बढ़कर 76,162 रुपये से 95,207 रुपये हो गया है। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी 9,622 रुपये बढ़कर 86,017 रुपये प्रति किलोग्राम से 95,639 रुपये हो गई है। इसके साथ ही पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपये महंगा हुआ था।