IPL 2024- प्लेऑफ से तीन टीमें बाहर, प्लेऑफ में खेलेंगी कौन सी टीमें ? बन रहा ये गणित, पढ़िए पूरी ख़बर

IPL 2024- प्लेऑफ से तीन टीमें बाहर, प्लेऑफ में खेलेंगी कौन सी टीमें ? बन रहा ये गणित, पढ़िए पूरी ख़बर

IPL 2024 में अब तक 63 दिनों तक 53 मुकाबले हो चुके हैं। और अब लड़ाई प्लेऑफ की है। जिसकी रेस से तीन टीमें बाहर हो चुकी हैं। जिनमें मुंबई इंडियन्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स शामिल हैं। वहीं एक टीम ऐसी है जो प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और वो है कोलकाता नाइट राइडर्स। 13 मई यानी सोमवार के दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच था लेकिन बारिश के कारण ये मैच रद्द हो गया। जिसका नुकसान गुजरात की टीम को आईपीएल से बाहर होकर उठाना पड़ा। और प्लेऑफ के तीन स्थानों के लिए 6 टीमों में जंग है।

बात करते हैं कि इन छह टीमों में से कौन सी टीमें प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं और कैसे ?

सबसे पहले बात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की, आपको बता दें कि टीम अब तक 13 मैच खेल चुकी है जिससे टीम को कुल 12 प्वाइंट मिले हैं। टीम का नेट रन रेट 0.387 है। अब बैंगलुरु का मैच चेन्नई सुपर किंग्स से 18 मई को है।अब बैंगलुरू और चेन्नई के लिए ये मैच एक तरह से नॉकआउट के समान है। क्योंकि RCB को अगर अपना नेट रन रेट CSK से आगे ले जाना है तो उसे ये मैच 18 रन (अगर वो 200 का स्कोर बनाते हैं) से जीतना होगा। दूसरी ओर लखनऊ की टीम उस समय तक अपने दोनों मैच खेल चुकी होगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का एक मैच बाकी होगा। तो ऐसे में बैंगलुरू और चेन्नई दोनों को ही इस मुकाबले के बाद अपना पता करीब-करीब लग ही जाएगा कि वो किस पोजीशन पर खड़े हैं।

बात दिल्ली कैपिट्ल्स की करें तो RCB की लगातार पांचवीं जीत का असर उन पर पड़ा है। और अब दिल्ली प्वाइंट टेबल पर पांचवें स्थान पर आ गई है। अब अगर बैंगलुरू की टीम चेन्नई से हारती है तो वो 14 प्वाइंट्स तक पहुंचेंगे। इससे उनके लिए प्लेऑफ में जाने का मौका बन सकता है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए दूसरी टीमों के नतीजे भी उनके पक्ष में आने की उम्मीद करनी होगी।

क्योंकि अगर सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही 16 प्वाइंट्स पर पहुंचे तो RCB को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।

बात लखनऊ सुपर जायंट्स की करें, तो लखनऊ ने 12 मैच खेले हैं और 12 ही टीम के प्वाइंट्स हैं। रन रेट भी -0.769 का है। अभी टीम के दो मैच बचते हैं जिनमें एक दिल्ली और दूसरा मुंबई के साथ है। अब क्योंकि टीम का नेट रन रेट अच्छा नहीं है ऐसे में अगर उसे प्लेऑफ में बने रहना है तो उसे दोनों मैच जीतने होंगे। और अपने 16 प्वाइंट करने होंगे।

लेकिन दूसरी ओर अगर चेन्नई और हैदराबाद भी 16 प्वाइंट तक पहुंच जाती है तो फिर लखनऊ के लिए मुश्किल हो जाएगी और फिर टीम का सफर खत्म हो सकता है। ऐसे में टीम के लिए डबल चुनौती है कि उसे प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए दोनों मैच भी जीतने होंगे और रनरेट में भी सुधार लाना होगा, अगर टीम बिना ज्यादा किसी झंझट के प्लेऑफ में पहुंचना चाहती है तो।

राजस्थान रॉयल्स ने भी इस सीजन अच्छा खेल दिखाया है। और टीम अब तक 12 मैच खेलकर 16 प्वाइंट्स लेकर बैठी है। और प्वाइंट टेबल पर दूसरा नंबर है। राजस्थान के लिए बड़ी चुनौती ये है कि अभी भी ऐसी टीमें हैं जो अपने मैच जीतकर 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में लखनऊ रन रेट के मामले में ऐसी टीम है जो 16 प्वाइंट्स तक पहुंच भी जाती है तो राजस्थान के रनरेट को छू भी नहीं सकती। और यही बात राजस्थान के हक में जा सकती है। हालांकि राजस्थान के लिए थोड़ी सी मुश्किल ये भी है कि वो अपने पिछले तीन मैच लगातार हारी है। यही कारण है कि उसका प्लेऑफ में स्थान अभी तक पक्का नहीं हुआ है। लेकिन टीम एक अगर एक या दो जीत हासिल कर लेती है तो टॉप टू में पहुंच जाएगी।

अब बात सनराइजर्स हैदराबाद की करते हैं जो 12 मैच खेलकर 14 प्वाइंट लेकर अभी तक चौथे स्थान पर है। हैदराबाद का रन रेट 0.406 है। टीम के दो मैच हैं जो उसे गुजरात और पंजाब से खेलने हैं। टीम के लिए प्लस प्वाइंट ये है कि ये दोनों ही मैच उसके घरेलू मैदान पर हैं। एक और बात की हैदराबाद का रन रेट लखनऊ से काफी बेहतर है। यही कारण है कि वो लखनऊ से काफी अच्छी स्थिति में है। अब हैदराबाद को अगर प्लेऑफ में जगह पक्की करनी है तो उसे अपने दोनों मैच जीतने होंगे। क्योंकि अगर वो मैच हारी तो फिर उससे आगे दोनों टीमें चेन्नई और बंगलुरू का रनरेट हैदराबाद से बहुत अच्छा है।