गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को उड़ाने की दी धमकी, वीडियो में कहा-अयोध्या में होगी हिंसा, हिंदुत्ववादी विचारधारा की नींव हिला देंगे

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को उड़ाने की दी धमकी, वीडियो में कहा-अयोध्या में होगी हिंसा, हिंदुत्ववादी विचारधारा की नींव हिला देंगे

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर धमकी भरा वीडियो जारी किया है। पन्नू ने अबकी वीडियो जारी कर अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है। पन्नू वीडियो में राम मंदिर को निशाना बनाने की बात कह रहा है।

पन्नू ने अपने वीडियो में कहा कि 16 और 17 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर में हिंसा होगी। आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा कि हम हिंदुत्ववादी विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे। वीडियो में पन्नू ने देश के कई हिंदू मंदिरों की तस्वीरें भी शामिल की हैं। जिनमें अयोध्या का राम मंदिर भी है। अब इस वीडियो को एक बड़े खतरे के तौर पर माना जा रहा है। डंकाराम.इन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वहीं पन्नू ने कनाडा में भारतीय मूल के हिंदू सांसद चंद्र आर्य को भी धमकी दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले 28 मई 2024 को भी राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस वक्त ये धमकी इंस्टाग्राम के जरिए दी गई थी। और उसके बाद 112 पर कॉल आई थी। जिसके बाद साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम तुरंत एक्टिव हो गई थी वहीं पुलिस ने दहशत फैलने से बचने के लिए खुफिया तरीके से जांच करते हुए धमकी देने वाले की लोकेशन को ट्रेस किया जो कुशीनगर थी। पुलिस ने पाया था कि धमकी देने वाला पटहेरवा थाना के बलुआ तकिया का एक 16 साल का बच्चा था जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद शुरुआती जांच में ये भी सामने आया था कि नाबालिग मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं था।

वहीं 9 महीने पहले बरेली के एक 14 साल के बच्चे ने भी यूट्यूब पर वीडियो देखकर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया था।

आपको बता दें कि राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठआ के बाद से हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर पर आतंकी हमले को लेकर धमकियां भी मिलती रहती हैं। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने अयोध्या में NSG की यूनिट शुरू करने का फैसला लिया है। जिससे राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो सकेगी। अयोध्या में एनएसजी का रीजनल हब बनेगा तो NSG का देश में छठा रीजनल हब होगा। अभी तक चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद में ही NSG के रीजनल हब हैं।