पंजाब के इन 3 जिलों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, सोमवार को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में सोमवार, 6 अक्टूबर को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने भगवान वाल्मीकि जी महाराज के परगट उत्सव के लिए शहर में निकाली जा रही शोभा यात्रा के मद्देनजर 6 अक्टूबर को शहर के सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, शोभा यात्रा के अवसर पर लोगों की भावनाओं को समझते हुए, नगर निगम की सीमा में स्थित स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई (सरकारी और निजी दोनों) में 6 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद छुट्टी घोषित की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भगवान वाल्मीकि जी के परगट दिवस के अवसर पर 6 अक्टूबर को जिले में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों (सरकारी/सहायता प्राप्त/निजी) में दोपहर को आधे दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने आम जनता की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है।