INDvsNZ टेस्ट मैच- न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट, भारत की दूसरी पारी 462 रन पर ऑलआउट, पंत 99 पर आउट

INDvsNZ टेस्ट मैच- न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट, भारत की दूसरी पारी 462 रन पर ऑलआउट, पंत 99 पर आउट

भारत से बेंगलुरु टेस्ट जीतने के लिए न्यूजीलैंड को मात्र 107 रन बनाने हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में चौथे दिन का आखिरी सेशन आते-आते भारत की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई और जहां ये लग रहा था कि भारतीय टीम अच्छा खासा टारगेट न्यूजीलैंड  देगी या फिर ये लग रहा था कि ये मैच ड्रॉ की ओर बढ़ सकता है। अब वहीं मात्र 107 रन की लीड से भारत पर टेस्ट मैच में हार का खतरा मंडरा रहा है।

भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 462 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें सरफराज खान के 150 रन और ऋषभ पंत के 99 रन भी हैं। इसके अलावा कोहली ने 70 रोहित ने 52 और यशस्वी ने 35 रन बनाए। जब तक पंत और सरफराज खान क्रीज पर थे मैच भारतीय टीम की ओर लग रहा था। लेकिन जैसे ही पंत और सरफराज खान आउट हुए, उसके बाद पूरी टीम एक-एक कर पैवेलियन लौटने लगी। पंत के बाद केएल राहुल ने 12, अश्विन ने 15, रविंद्र जडेजा ने 5 और कुलदीप यादव ने छह रन बनाए, कुलदीप यादव नॉट आउट रहे, वहीं बुमराह और सिराज 0 रन पर आउट हुए। पंत और सरफराज खान के जाने के बाद 7 खिलाड़ियों ने कुल 38 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओरुर्के और मैट हेनरी ने 3-3 विकेट लिए। एजाज पटेल ने 2 विकेट लिए। वहीं टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट झटका।

बहरहाल अब कल भारतीय गेंदबाजों से सबकी उम्मीदें लगी हुई हैं। भारतीय गेंदबाज अगर कमाल दिखाते हैं तो जीत संभव हो सकती है।