मोरनी के टिक्करताल में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसाग्रस्त, हादसे में कई छात्र घायल
पंजाब के मलेरकोटला से पंचकूला के मोरली हिल्स आई स्कूली बच्चों से भरी बस टिक्करताल के पास हादसाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण बस ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हादसे के कारण बस में सवार स्कूली बच्चे घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए मोरनी के चिकित्सा केंद्र मे भर्ती करवाया । वहां से गंभीर घायल बच्चों को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल रेफर किया गया। वहीं ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं। ड्राइवर को भी पंचकूला के सेक्टर-6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि ये स्कूली बस पंजाब के मलेरकोटला से मोरनी बच्चों को लेकर आई थी।