अभी ठंड नहीं होगी कम, हरियाणा में इन दिनों बारिश के आसार...

अभी ठंड नहीं होगी कम, हरियाणा में इन दिनों बारिश के आसार...

एक मार्च को हरियाणा  में बारिश होने की संभावना जताई गई है।   कुरुक्षेत्र कैथल करनाल सिरसा और फतेहाबाद में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं टलने की संभावनाएं है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी 29 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इसके बाद एक मार्च को प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी कर वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। विज्ञानियों के अनुसार कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद हिसार जिले में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा।