जालंधर उपचुनाव: पारंपरिक पार्टियों का बचा जनाधार भी हुआ खत्म

जालंधर उपचुनाव: पारंपरिक पार्टियों का बचा जनाधार भी हुआ खत्म

जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जहां दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है, वहीं पारंपरिक पार्टियों का जनाधार लगातार कम होता जा रहा है। 

शुक्रवार को पार्टी की नीतियों और भगवंत मान सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर विधायक जगरूप सिंह गिल की उपस्थिति में अत्ती गांव के सरपंच और राम बाग के पूर्व प्रधान सोहन लाल के साथ पंचायत सदस्य भगत सिंह और भगत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का विधायक जगरूप सिंह गिल ने स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए जगरूप सिंह गिल ने कहा कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लोगों में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों और राज्य में लागू की जा रही अन्य योजनाओं को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव को लेकर हलके के लोगों का 'आप' को भारी समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जालंधर के लोगों ने उपचुनाव में आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू बड़े अंतर से जिताने का पक्का मन बना लिया है। इस मौके पर पर मौजूद अत्ति गांव के सभी लोगों ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी को समर्थन देने का आश्वासन दिया और  सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का वादा किया।  इस मौके पर उनके साथ बठिंडा नगर निगम के वार्ड नंबर 2 के सुखदीप ढिल्लों, जगदीश सिंह व अन्य मौजूद थे।