खालिस्तान उग्रवादी अमृतपाल सिंह हुआ गिरफ्तार, 6 साथी भी हुए अरेस्ट

खालिस्तान उग्रवादी अमृतपाल सिंह हुआ गिरफ्तार, 6 साथी भी हुए अरेस्ट

वारिस पंजाब डे संगठन के नेता अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर को न्यूज 18 ने प्रसारित किया है। पता चला है कि उसे नकोदर से हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने वारिस पंजाब डे के नेता अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को हिरासत में लिया है। पता चला है कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए 8 जिलों की पुलिस लगाई गई थी।

पंजाब में कल दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। पंजाब पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की फेक न्यूज या अभद्र भाषा को न फैलाएं और उस पर भरोसा न करें।