अमित शाह ने राम मंदिर खुलने की तारीख बताई तो कांग्रेस ने किया पलटवार

अमित शाह ने राम मंदिर खुलने की तारीख बताई तो कांग्रेस ने किया पलटवार

देश के गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को संबोधित करते करते उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर खुलने की तारीख लोगों को बताई l। अमित शाह ने कहा कि भव्य राम मंदिर 1 जनवरी 2024 से खुल जाएगा। अमित शाह की यह बात वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को पसंद नहीं आई। उन्होंने हरियाणा के पानीपत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए अमित शाह की बात पर जमकर निशाना साधा और कहा कि गृह मंत्री देश की सुरक्षा पर बात करने के बजाय मंदिरों पर बात कर रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि त्रिपुरा में चुनाव है इसलिए अमित शाह वहां पर मंदिर की बात कर रहे हैं। आप देश के गृह मंत्री हैं, आप लोगों की सुरक्षा पर बात कीजिए। मंदिर पर बात करने के लिए देश में साधु और महंत हैं। आप क्या महंत हैं? उन्होंने अमित शाह को कहा कि आप एक राजनेता हैं और आपका काम देश के बारे में बात करना है। आप मंदिर पर बात करने वाले कौन होते हैं।

रैली के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर राम मंदिर के निर्माण में बाधा डालने का आरोप भी लगाया था।