जम्मू-कश्मीर UT के पहले मुख्यमंत्री बने उमर अब्दुल्ला, सुरेंद्र चौधरी बने डिप्टी सीएम, कांग्रेस क्यों सरकार में शामिल नहीं ?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करते ही उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए। शपथ ग्रहण समारोह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में हुआ ।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था। जिसमें 90 विधानसभा सीटों में से 42 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत हासिल की है। जबिक 6 सीटें कांग्रेस ने जीती है। वहीं बीजेपी ने 29 सीटें जीतीं जबकि पीडीपी सिर्फ 3 सीटें ही जीत पाई।वहीं आम आदमी पार्टी और सीपीआईएम को एक-एक सीट हासिल हुई है।
हालांकि चुनाव साथ लड़ने के बाद भी कांग्रेस सरकार में शामिल नहीं हुई है। मगर उमर अब्दुल्ला के शपथ समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहे। दरअसल कांग्रेस ने सरकार को बाहर से समर्थन दिया है। पार्टी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने तक उसकी लड़ाई जारी रहेगी।

बहरहाल आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ डिप्टी सीएम के रूप में सुरेंदर चौधरी ने शपथ ली है। इसके अलावा चार मंत्रियों ने भी शपथ ली है। जिनमें मंत्री सकीना इट्टू, डीएस पोरा से विधायक हैं बनी हैं। मंत्री जावेद राणा मेंढर से विधायक हैं। मंत्री जावेद अहमद डार राफियाबाद से चुनाव जीते हैं। बड़ी बात ये है कि वो पहली बार विधायक बने हैं।
मंत्री सतीश शर्मा छंब सीट से निर्दलीय विधायक हैं। उन्होंने उम अब्दुल्ला की पार्टी को समर्थन दिया है। उन्होंने शपथ लेने के बाद जय माता दी का नारा लगाया।
यहां आपके लिए जानना जरूरी है कि शपथ समारोह में 50 से ज्यादा वीआईपी शामिल थे। जिनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समारोह में शामिल नहीं हुए।