ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, कंगारू टीम से वनडे वर्ल्डकप की हार का लिया बदला, रोहित ब्रिगेड के सामने ढेर हो गए कंगारू

ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, कंगारू टीम से वनडे वर्ल्डकप की हार का लिया बदला, रोहित ब्रिगेड के सामने ढेर हो गए कंगारू

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी। भारत की रोहित ब्रिगेड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर ऐसी चढ़ाई की कि कंगारू टीम टिक नहीं पाई।भारतीय टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी। जहां विराट बेशक 0 रन पर पैवेलियन लौट गए हों। लेकिन रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी लगाते हुए सबसे तेज़ सौ के नजदीक पहुंच मैच का रुख ही पलट दिया। रोहित को खेलता देख ये आभास होने लगा था कि वो इस टूर्नामेंट में अपना पहला सौ बना जाएंगे और वो भी रिकॉर्ड के साथ लेकिन वो 92 रन पर आउट हो गए। लेकिन उन्होंने जो खेल टीम के लिए सेट किया था उसे आने वाले खिलाड़ियों ने भी कायम रखा और भारतीय टीम ने कंगारूओं को 206 रन का टारगेट दिया।

भारतीय टीम जब गेंदबाजी करने उतरी तो सबको ये तो पता था कि ऑस्ट्रेलिया भी कम नहीं है। हालांकि अर्शदीप ने अपने पहले ही ओवर में डेविड वार्नर को कैच आउट करवा दिया। इसके बाद ट्रेविस हेड और मार्श ने पारी संभाली। ट्रेविस हेड ने रन रेट 10 के ऊपर ही रखा। लेकिन और फिर देखते ही देखते ऐसा लगा कि जैसे मैच पर भारत की पकड़ कमजोर हो रही है। लेकिन फिर मार्श का जिस तरह से अक्षर पटेल ने कैच पकड़ा बस वहीं से मैच ने जैसे टर्न मार लिया। थोड़ी ही देर में मैक्सवेल को कुलदीप यादव ने पैवेलियन की राह दिखाई।

और उसके बाद जसप्रीत बुमराह ने वो दीवार ढाई जो भारत की जीत में बड़ा रोड़ा बनी हुई थी। बुमराह ने ट्रेविस हेड को अपनी स्लोअर ऑफ कटर में फंसा लिया और गेंद हवा में गई जिसे रोहित शर्मा ने लपक लिया। बुमराह ने 4 ओवर में 29 रन दिए। जसप्रीत बुमराह ने मैच में एक ही विकेट लिया लेकिन यही वो विकेट था जो भारत को मुश्किल में डाल सकता था। वहीं कुलदीप यादव ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। अर्शदीप ने मैच में सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए । ऑस्ट्रेलिया पर इस जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले दिए गए पैट कमिंस के उस बयान का जवाब दिया जब पैट कमिंस ने कहा था कि सवा लाख से ज्यादा इंडियन क्रिकेट फैंस को चुप कराने से ज्यादा संतोष कोई और चीज नहीं देती।

अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऐसी मात दी कि उसे भी इस हार का दर्द कई दिन होता रहेगा। बहरहाल भारत शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और अब इंतजार है जब सेमीफाइनल जीतकर भारत फाइनल मैच खेलेगा और टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत लाएगा।