INDvsNZ दूसरे टेस्ट का पहला दिन- भारत का स्कोर 16/1, न्यूजीलैंड 259 पर ऑलआउट
पुणे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरा। न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 259 रन ही बना सका और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। इस मैच में भारतीय गेंदबाज ने 10 में से 7 विकेट झटके। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए।

इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से पहले बैटिंग करते हुए डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने अर्धशतक लगाया। कॉन्वे ने 141 बॉल पर 76 रन बनाए तो वहीं रचिन ने 105 बॉल पर 65 रन बनाए। वहीं मिचेल सैंटनर ने 33, डेरिल मिचेल और विल यंग ने 18-18 और टॉम लैथम ने 15 रन का योगदान दिया। बड़ी बात ये रही कि टीम न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 की बात करें तो वो इस प्रकार है-
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप।
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), डवेन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरूर्क।