हरियाणा में अब निकाय चुनाव, तैयारियों में जुटी नायब सरकार, CM के अधिकारियों की बैठक में निर्देश, दिवाली से पहले जगमग हों शहर
लोकसभा चुनावों में 5-5 की बराबरी के बाद बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बहुमत की सरकार बनाई और अब हरियाणा में निकाय चुनाव की तैयारी हो रही है। और इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना फोकस नगर निकाय चुनाव पर कर दिया है। और अब बीजेपी निकाय चुनाव को जीतने के लिए जमीनी स्तर पर शहरों में अपनी पैठ बनाना चाहती है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नगर निकायों से बैठक की। बैठक में सीएम ने आदेश दिए हैं कि दीपावली से पहले शहरों को जगमग किया जाए। शहरों में सफाई व्यवस्था ठीक की जाए। किसी भी शहरी क्षेत्र में सड़कों पर बेसहारा पशु घूमते हुए नहीं दिखने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सीएम ने कहा कि समाधान शिविर में हर शिकायत का समाधान हो। अच्छे काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। आपको बता दें कि इस बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे । इस बैठक में 14 एजेंडों पर चर्चा हुई।
इस मीटिंग में सबसे ज्यादा जोर शहरी साफ-सफाई, बेसहारा पशु को पकड़ने और प्रॉपर्टी टैक्स सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि सभी नगर निकाय का सोशल मीडिया अकाउंट बनाया जाए। अकाउंट को रेगुलर अपडेट किया जाए। इसमें निकायों की ओर से किए जा रहे काम और पब्लिक से जुड़ी सूचनाएं अपडेट की जाएं।
आपको बता दें कि सरकार निकाय चुनाव से पहले माहौल बनाने के काम में लग गई है। हरियाणा में 30 से ज्यादा निकायों में चुनाव होने हैं। जिसमें 10 नगर निगम हैं। जिनमें बराड़ा, बवानीखेड़ा, लोहारू, सिवानी, फरूख नगर, नारनौंद, जुलाना, बेरी, कलायत, सिवान, इंद्री, नीलोखेड़ी, मंडी अटेली, कनीना, तावड़ू, हथीन, कलानौर, खरखौदा और रादौर में चुनाव लंबित हैं। इसके अलावा 11 में से 10 नगर निगमों में चुनाव पेंडिंग हैं। पंचकूला नगर निगम का कार्यकाल 2026 तक है, बाकी निगमों में चुनाव पेंडिंग पड़े हैं।