संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, कल पंजाब और हरियाणा के सभी टोल कराएंगे फ्री

संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, कल पंजाब और हरियाणा के सभी टोल कराएंगे फ्री

किसान आंदोलन 2.0 के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा ऐलान किया है। बैठक के बाद प्रेस से रुबरु हुए एसकेएम के किसान नेताओं ने पंजाब और हरियाणा में कल टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया है। 11 बजे से 2 बजे तक दोनों राज्यों के टोल किसानों द्वरा फ्री कराया जाएगा। 

गौरतलब है कि इस किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्च शामिल नहीं है, लेकिन किसानों की मांगों के समर्थन में 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का ऐलान किया है। इसके साथ ही किसानों के साथ सरकार के सख्त रवैये की भी एसकेएम ने निंदा की है।

किसानों के दिल्ली चलो मार्च का आज दूसरा दिन है। आज फिर किसान दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे। कल शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे थे जबकि किसानों के साथ पुलिस की झड़प में कई लोग व पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इनमें पुलिस के एक डीएसपी भी शामिल हैं।

हरियाणा-पंजाब बार्डर पर आंसू गैस के गोलों की बौछार जारी है तो वहीं युवा पीछे हटने को तैयार नहीं है। किसानों और केंद्र सरकार के बीच एक बार फिर से बातचीत होने जा रही है। जिसको देखते हुए किसान नेताओं ने युवाओं से शाम 7 बजे संयम रखने की अपील की है। नेताओं ने कहा कि सरकार बातचीत की बात कह रही है। इसलिए आखिरी मौका देना चाहते हैं।