पंजाब के 14 डीआरओ/तहसीलदारों को पदोन्नत करके पीसीएस बनाया गया
पंजाब सरकार ने राज्य के 14 डीआरओ/तहसीलदारों को पंजाब सिविल सर्विसेज (पीसीएस) में पदोन्नत किया है। सरकार अब इन्हें नई पोस्टिंग देगी।
जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिला है उनके नाम हैं बलकरण सिंह, गुरदेव सिंह धाम, डॉ. अजीत पाल सिंह, गुरुमीत सिंह, आदित्य गुप्ता, सुखराज सिंह ढिल्लों, रविंदर कुमार बंसल, संजीव कुमार, मंजीत सिंह राजला, सुखविंदर कौर, बेअंत सिंह सिद्धू , जसपाल। सिंह बराड़, राजपाल सिंह सेखो, चेतर बांगर, सभी तहसीलदार हैं।