कौमी इन्साफ मोर्चा स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी

कौमी इन्साफ मोर्चा स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी

कौमी इंसाफ मोर्चा ने घोषणा की कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर मोर्चा स्थल से चंडीगढ़ तक एक मार्च आयोजित किया जाएगा।

मोर्चा चंडीगढ़-मोहाली की सीमा पर सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहा है।

बापू गुरचरण सिंह हवारा, एडवोकेट दिलशेर सिंह जंडियाला और एडवोकेट अमर सिंह चाहल ने बताया कि कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा स्वतंत्रता दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने सिखों से 15 अगस्त को अपने घरों पर केसरी झंडे लगाने की भी अपील की।