काउंटर इंटेलिजेंस का हेड कांस्टेबल ही करता था ऐसा काम, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
खन्ना से एक खबर सामने आ रही है जिसमें पुलिस ने एक बड़े नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि जांच के दौरान पता चला कि काउंटर इंटेलिजेंस का हेड कांस्टेबल ही नशा तस्कर निकला।
पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खन्ना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि खन्ना पुलिस ने 11 तस्करों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंदर सिंह को नशा तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं इस पूरे रैकेट में सरकारी कर्मचारी, बिजली बोर्ड के चौकीदार और कई संगठित नशा सप्लायर शामिल हैं।
SSP डॉ. ज्योति यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस ऑपरेशन के दौरान सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर हरदीप सिंह, सिटी थाना 2 के एसएचओ तरविंदर कुमार बेदी की टीमों ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 230 ग्राम हेरोइन, 65 हजार रुपये ड्रग मनी और तीन वाहन बरामद किए हैं। इस रैकेट में पंजाब पुलिस का एक कर्मचारी और बिजली बोर्ड के तीन कर्मचारी शामिल हैं।