ओडिशा में 2 सप्ताह से भी कम समय में तीसरे रूसी शख्स की मौत, मिलियाकोव सर्गेई शिप में मृत मिले

ओडिशा में 2 सप्ताह से भी कम समय में तीसरे रूसी शख्स की मौत, मिलियाकोव सर्गेई शिप में मृत मिले

ओडिशा में मंगलवार को एक और रूसी नागरिक मृत पाया गया, एक पखवाड़े में इस तरह की यह तीसरी घटना है। मिलाकोव सर्गेई के रूप में पहचाने जाने वाले रूसी को जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर लंगर डाले जहाज में मृत पाया गया था।

51 वर्षीय व्यक्ति जहाज एम बी अलदना का मुख्य अभियंता था, जो पारादीप के रास्ते बांग्लादेश के चटगाँव बंदरगाह से मुंबई जा रहा था। सुबह करीब 4.30 बजे उन्हें जहाज के चेंबर में मृत पाया गया। पुलिस तत्काल मौत के कारणों का पता नहीं लगा सकी है।

पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष पी एल हरानंद ने रूसी इंजीनियर की मौत की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दिसंबर के उत्तरार्ध में दक्षिणी ओडिशा के रायगडा शहर में एक सांसद सहित दो रूसी पर्यटक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे।

रूस में सांसद पावेल एंटोव (65) की 24 दिसंबर को कथित तौर पर एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी, जबकि उनके दोस्त व्लादिमीर बिडेनोव (61) 22 दिसंबर को अपने कमरे में मृत पाए गए थे। दोनों मामलों की जांच ओडिशा पुलिस द्वारा की जा रही है। दोनों को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोधी माना जाता है।