उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस, सात की मौत, 28 यात्री घायल

उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस, सात की मौत, 28 यात्री घायल
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस, सात की मौत, 28 यात्री घायल

उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 28 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। अब तक सात शवों को निकाला जा चुका है। 
जानकारी के अनुसार, बस संख्या(uk 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।
घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सात शव बरामद हो चुके हैं। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।
सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री हादसे पर शोक जताया। वहीं, उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। 
गंगोत्री हाईवे पर पहले भी हुई हैं कई दुर्घटनाएं
उत्तरकाशी में पहले भी बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। 1995 में हुए बस हादसे में 70 और 2017 में हुए बस हादसे में 30 लोगों की जिंदगी लील ली थी। जिले में डबराणी, गंगनानी और नालूपानी का हादसे की दृष्टि से काला इतिहास रहा है।