राजधानी दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से 206.56 मीटर ऊपर बह रही

राजधानी दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से 206.56 मीटर ऊपर बह रही

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है। सोमवार सुबह सात बजे यह 206.56 मीटर था। रविवार शाम शहर के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद रात 10 बजे यमुना 206.44 मीटर पर बह रही थी। रविवार को प्रशासन की ओर से निचले इलाकों को खाली कराने की घोषणा की गयी. उत्तर रेलवे ने कहा कि यमुना का जल स्तर 206.4 मीटर तक बढ़ने के कारण पुराने यमुना पुल (ओल्ड लोहा पुल) का काम रविवार रात 22.15 बजे से निलंबित कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली और शाहदरा के बीच मार्ग निलंबित रहेगा। जल स्तर में वृद्धि ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर चिंता पैदा कर दी है।


13 जुलाई को 208.66 मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद पिछले कुछ दिनों से नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान के आसपास मंडरा रहा था। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों से पता चला है कि जल स्तर शनिवार रात 10 बजे 205.02 मीटर से बढ़कर रविवार सुबह 9 बजे 205.96 मीटर हो गया, जो रात 9 बजे बढ़कर 206.42 मीटर हो गया । इसके अलावा, नोएडा में यमुना की सहायक नदी हिंडन नदी में भी शनिवार को जल स्तर में वृद्धि देखी गई। निचले इलाकों में स्थित कई घर पानी में डूब गए।