लोहाघाट मूल के पूर्व IAS अफसर अनिल चंद्र पुनेठा बने उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त

लोहाघाट मूल के पूर्व IAS अफसर अनिल चंद्र पुनेठा बने उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त
लोहाघाट मूल के पूर्व IAS अफसर अनिल चंद्र पुनेठा बने उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त

देहरादून:प्रदेश सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है। पुनेठा के साथ ही दो नए राज्य सूचना आयुक्त भी बनाए गए हैं। देहरादून के निवासी एडवोकेट विवेक शर्मा और नई दिल्ली के विपिन चंद्र राज्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तराखंड सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त व राज्य सूचना आयुक्त की कुर्सियां लंबे समय से खाली थीं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनीं चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी थे।
लोहाघाट के पुनेठा आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव भी रहे
मुख्य सूचना आयुक्त बने अनिल चंद्र पुनेठा 1984 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं। वह आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए। वह लोहाघाट के मूल निवासी हैं। उन्होंने सातवीं कक्षा तक पढ़ाई मूल गांव से ही की। उन्होंने हरिद्वार से इंटरमीडिएट और मुजफ्फरनगर से स्नातक की पढ़ाई की। दिल्ली विवि से उन्होंने विधि स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए। अपनी ईमानदार छवि और कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक अनुभव की वजह से वह पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू की पसंद रहे। 
संघ पृष्ठभूमि के एडवोकेट विवेक शर्मा
प्रदेश सरकार ने देहरादून के एडवोकेट विवेक शर्मा को भी राज्य सूचना आयुक्त बनाया है। शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि से बताए जाते हैं। उनकी शिक्षा देहरादून से हुई। डीएवी पीजी कॉलेज से उन्होंने स्नातक और विधि की पढ़ाई पूरी की।