कोई प्रदेशवासी भूखा न रहे': सीएम योगी
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूपी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर अन्न का दाना लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है। इस दौरान उन्होंने बनारस, कुशीनगर, झांसी, सुल्तानपुर, सहारनपुर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के एक-एक लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद भी किया।
प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद के बाद राजनीतिक विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, बीते दशकों में यूपी को हमेशा राजनीति के चश्मे से देखा गया। दिल्ली के सिंहासन का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है, इसका सपना देखने वाले तो बहुत से लोग आए और गए। किसी ने यह नहीं सोचा की उत्तर प्रदेश देश के विकास में अग्रिम भूमिका निभा सकता है। किसी ने वंशवाद, किसी ने परिवार के लिए और किसी ने अपने राजनीतिक स्वार्थवश यूपी को इस्तेमाल किया। अपने स्वार्थ में डूबे इन लोगों ने यूपी को आíथक समृद्धि से जोड़ा ही नहीं, बल्कि खुद को समृद्ध किया। अब यूपी ऐसे लोगों के कुचक्र से बाहर निकल आया है। यूपी भारत के ग्रोथ इंजन का पावर हाउस बन सकता है, यह विश्वास हाल के वर्षों में बना है। कहा कि हर अन्न का दाना लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है।
कोई प्रदेशवासी भूखा न रहे': सीएम योगी
सीएम योगी ने केन्द्र की इस मदद पर कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन में उ.प्र. में PM-GKAY के तहत वृहद पैमाने पर जरूरतमंदों को निःशुल्क राशन व बैग प्राप्त हुआ।आभार प्रधानमंत्री जी!उ.प्र. में PM-GKAY के तहत आज प्रदेश के 3,42,07,133 लाभार्थियों के मध्य 1,71,035 मी. टन खाद्यान्न का मुफ्त वितरण हुआ।इस पुनीत कार्य को सफल बनाने हेतु सभी के सहयोग व परिश्रम का हार्दिक अभिनंदन।