मोगा : शादी से लौट रही पिकअप गाड़ी फुटपाथ पर पलटी, 1 की मौत, 3 घायल

मोगा : शादी से लौट रही पिकअप गाड़ी फुटपाथ पर पलटी, 1 की मौत, 3 घायल

मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घल्लकलां के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शादी से लौट रहा DJ ले जा रहा पिकअप ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया। गाड़ी में 4 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है और बाकी 3 घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी का बैलेंस अचानक बिगड़ गया और इसके बाद गाड़ी फुटपाथ पर चली गई और इसी दौरान गाड़ी पलट गई। गाड़ी के पलटते ही DJ का सारा सामान सड़क पर गिर गया। घटना की जगह पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत गाड़ी में सवार लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और बाकी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जगह पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।