थराली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बागेश्वर की जीत का जश्न

थराली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बागेश्वर की जीत का जश्न

थराली (मोहन गिरी):बागेश्वर उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर थराली भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओ ने अतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई बांट भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशियां मनाई 

भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा थराली मंडल के मंडल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट,मंडल महामंत्री अनिल देवराड़ी के नेतृत्व मे बाज़ार मे मिठाई बांट बागेश्वर जीत का जश्न मनाया 

आपको बता कि बागेश्वर सीट पर पूर्व मंत्री स्व चन्दन राम दास के निधन के बाद उपचुनाव मे उनकी पत्नी पार्वती दास को बनाया था भाजपा ने प्रत्याशी 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रचार के आखिरी दिनों मे गरुड़ और काफलीगैर मे कर चुके थे चुनावी जनसभा 

बागेश्वर की जीत पर थराली मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने लगाए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जिंदाबाद के नारे

 इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष थराली भाजपा गंगा सिंह बिष्ट,महामंत्री अनिल देवराड़ी,राकेश देवराड़ी,भगवती पांडे,भगत नेगी,सुरेंद्र रावत,दिवाकर नेगी,नैन सिंह रावत,कृष्णपाल गुसाईं,संतोष देवराड़ी आदि मौजूद रहे