उत्तराखंड: वापस ड्यूटी पर जा रहा सेना का जवान लापता

उत्तराखंड: वापस ड्यूटी पर जा रहा सेना का जवान लापता
Demo Pic

हल्द्वानी: ड्यूटी को निकले कुमाऊं रेजिमेंट के जवान के लापता होने की खबर है। परिजनों ने कोतवाली पुलिस से बेटे की खोजबीन की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बिठौरिया नम्बर एक निवासी हिमांशु सिंह (23) कुमाऊं रेजिमेंट का जवान है। इन दिनों पश्चिम बंगाल में तैनात है। जवान के चाचा डिगर सिंह ने बताया कि हिमांशु 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था। 22 फरवरी को वह वापस ड्यूटी के लिए निकला था। सिपाही ने 24 और 28 फरवरी को किसी अन्य नम्बर से फोन किया था। इसके अलावा मुरादाबाद के एक एटीएम से उसके खाते से पैसे भी निकाले गए हैं। लेकिन बीते 7 दिन हिमांशु से उनका कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में परिजनों को चिंता सता रही है। उन्होंने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।