प्रवासियों का स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य चेक करने के आदेश

प्रवासियों का स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य चेक करने के आदेश
मुख्य सचिव ओम प्रकाश (फाईल फोटो)

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रदेश स्तर के नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान सीएस ने अधिकारियों को दवाओं एवं ऑक्सीमीटर आदि की कालाबाजारी रोकने हेतु सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश। साथ ही कोविड के प्रसार को रोकने हेतु एनफोर्समेंट पर भी फोकस किए जाने के निर्देश दिए गए। सीएस ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से चेक किया जाए ताकि उनकी ट्रेसिंग सुनिश्चित की जा सके। साथ ही बॉर्डर चेक पोस्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी आदेश मुख्य सचिव ने दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड पेशेंट की लगातार माॅनिटरिंग कर टेली कन्सल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाए।