दु:खद: वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी नहीं रहे, कोरोना संक्रमण का चल रहा था इलाज

दु:खद: वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी नहीं रहे, कोरोना संक्रमण का चल रहा था इलाज

देहरादून: कोरोना के इस कराल काल में कब कौनसी दुखद खबर आ जाए कहा नहीं जा सकता। ऐसी ही दुखद खबर आज उत्तराखंड के पत्रकारिता जगत से भी आ  रही है। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी का निधन हो गया है। वह करीब दस दिनों से कोरोना संक्रमित थे। कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए उन्हें शहर के आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. विपुल कंडवाल की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। स्थिति में सुधार के बाद उनको कुछ दिन पहले आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था लेकिन एकाएक उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्होंने दम तो़ड़ दिया। राजेंद्र जोशी स्वतंत्र पत्रकार होने के साथ-साथ पत्रकारों हित में काम करने वाले व्यक्ति भी थे।  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व समेत कई दिग्गजों ने उनके असामयिक निधन पर शोक जताया है।