उत्तराखंड के दर्शन बिष्ट ने IPL में टीम बनाकर जीते एक करोड़ रुपये

उत्तराखंड के दर्शन बिष्ट ने IPL  में  टीम बनाकर जीते एक करोड़ रुपये
उत्तराखंड के दर्शन सिंह बिष्ट ने IPL में जीते एक करोड़ रुपये

उत्तराखंड के एक युवक ने IPL की टीम बनाकर एक करोड़ रुपयों का ईनाम जीता है। क्रिकेट के शौकीन दर्शन सिंह बिष्ट ने IPL शुरू होने पर माय इलेवन सर्किल नाम की एक वेबसाइट में अपनी फैंटेसी टीम बनाई और यहीं से एक करोड़ रुपये जीते। माय इलेवन सर्किल वेबसाइट ने सोमवार को दर्शन सिंह बिष्ट को करोड़पति ऑफ दी वीक घोषित किया। आपको बता दें कि दर्शन सिंह बिष्ट ने अपनी फैंटेसी टीम में मार्क स्टोनिस को कप्तान बनाया जबकि मयंक अग्रवाल को उपकप्तान बनाया था।
कौन हैं दर्शन सिंह बिष्ट?
दर्शन सिंह बिष्ट चमोली के गैरसैंण विकासखंड के थाला गांव के रहने वाले हैं। लॉकडाउन से पहले जयपुर के होटल में नौकरी करते थे। लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनकी नौकरी चली गई। इसके बाद से ही दर्शन गांव आ गए और तब से यहीं रह रहे थे। यहीं पर माय इलेवन सर्किल ऐप पर खेलते हुए उन्होंने फैंटेसी गेम के लिए दिल्ली कैपिटल और पंजाब इलेवन के बीच हुए मुकाबले के लिए अपनी टीम चुनी थी। उनकी इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत दर्शन ने एक करोड़ रुपये जीते।  टैक्स कट-कटाकर उन्हें लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।