उत्तराखंड: भाजपा ने बनाई 43 सीटों पर बढ़त, 23 पर कांग्रेस आगे

उत्तराखंड: भाजपा ने बनाई 43 सीटों पर बढ़त, 23 पर कांग्रेस आगे
Demo Pic

Uttarakhand Vidhan Election 2022 Result Live:
उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अब तक के रूझान-
भाजपा ने 43 सीटों पर बढ़त के साथ पार किया बहुमत का आंकड़ा, 43 पर भाजपा और 23 पर कांग्रेस आगे।
सितारगंज सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे विधायक सौरभ बहुगुणा कांग्रेस से आगे। सितारगंज दूसरे राउंड में भाजपा के सौरभ बहुगुणा आगे।
सहसपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को करारा झटका। कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा भाजपा प्रत्याशी की तुलना में 10000 मतों से आगे चल रहे हैं आर्यन शर्मा को 25763 और भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर को 15800 मत मिले हैं। 
खटीमा विधानसभा सीट पर सीएम पुष्कर धामी पहले राउंड में 935 वोट से कांग्रेस के भुवन कापड़ी से पीछे।
टिहरी जनपद की नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस के ओम गोपाल भाजपा के सुबोध उनियाल से आगे चल रहे। टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय उजपा के दिनेश धने से आगे चल रहे हैं। वहीं, घनसाली सीट से भाजपा के शक्तिलाल शाह निर्दलीय भीमलाल आर्य से आगे चल रहे हैं।
टिहरी जनपद की देवप्रयाग भजापा के विनोद कंडारी कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी से आगे चल रहे हैं। धनोल्टी से भाजपा के प्रीतम सिंह पंवार कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट से आगे हैं। टिहरी के प्रतापनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी भाजपा के प्रत्याशी विजय सिंह पंवार से आगे चल रहे हैं।
विकासनगर में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के मुन्ना सिंह चौहान को 3238 मत मिले। कांग्रेस के नवप्रभात को 3159 मत मिले।
श्रीनगर सीट- 
कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा से 763 वोट आगे
कोटद्वार में भाजपा कांग्रेस से 2400 से आगे
यमकेश्वर में भाजपा व 2709 से आगे
पौड़ी में भाजपा कांग्रेस से आगे।
लैंसडौन में भाजपा कांग्रेस से आगे। 
चौबट्टा खाल भाजपा कांग्रेस से आगे