उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने जताई विभागीय सचिव के अपहरण की आशंका

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने जताई विभागीय सचिव के अपहरण की आशंका
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य

देहरादून: उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/डीआईजी अरुण मोहन जोशी को पत्र लिखकर उनके विभागीय सचिव वी षणमुगम के  अपहरण की आशंका जताई है।
डीआईजी को लिखे पत्र में बताया कि वी षणमुगम वर्तमान में उनके विभाग में अपर सचिव एवं निदेशक के पद पर कार्यरत हैं वह 20 सितंबर से गायब हैं, उनका फोन भी बंद है। कई बार संपर्क करने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मंत्री के अनुसार या तो किसी ने उनका अपहरण कर लिया है या फिर वे खुद ही भूमिगत हो गए हैं। उनका कहना है कि विभाग में मानव संसाधन आपूर्ति के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें घोर अनियमितता एवं धांधली सामने आ रही हैं।उन्होंने कहा कि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि ऐसी स्थिति से बचने के लिए वो खुद ही भूमिगत हो गए हों। उन्होंने पुलिस से आईएएस की तलाश करने को कहा है।