“SAGAR” हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि 

“SAGAR” हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि 

हिंद महासागर क्षेत्र में मिलकर समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए, इंडियन ओशन शिप (IOS) SAGAR का दूसरा संस्करण इस महीने की 16 तारीख को शुरू हुआ। 

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह पहल भारत के लंबे समय से चले आ रहे समुद्री सहयोग के प्रयासों पर आधारित है और यह इस क्षेत्र में 'सभी के लिए सुरक्षा और विकास' (SAGAR) के प्रति सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाती है। 

इसका उद्देश्य 'क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए आपसी और समग्र प्रगति' (MAHASAGAR) के व्यापक ढांचे को आगे बढ़ाना भी है। मंत्रालय ने कहा कि IOS SAGAR को एक अनोखे ऑपरेशनल एंगेजमेंट प्रोग्राम के तौर पर तैयार किया गया है, जो मित्र देशों के नौसैनिकों को एक भारतीय नौसेना जहाज पर एक साथ प्रशिक्षण लेने और यात्रा करने का अवसर देता है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को जहाज पर होने वाली गतिविधियों और पेशेवर प्रशिक्षण मॉड्यूल में शामिल करके, यह पहल व्यावहारिक सहयोग, आपसी तालमेल और समुद्री अभियानों की साझा समझ को बढ़ावा देती है।