उत्तराखंड के इन शहरों में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की योजना

उत्तराखंड के इन शहरों में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की योजना

उत्तराखंड : राज्य के 38 नगरों की पेयजल सप्लाई के लिए 1600 करोड़ का प्रोजेक्ट ‘जायका’ तैयार कर लिया गया है। राज्य के 38 नगरों में 24 घंटे पानी की सप्लाई होगी। हर घर में पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना से इन नगरों की पांच लाख की आबादी को फायदा मिलेगा।
जायका से राज्य के 38 नगरों की पेयजल सप्लाई दुरुस्त की जाएगी। पहली बार ऐसे नगर लिए गए हैं, जहां पहले किसी बड़ी योजना के तहत बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। यहां 24 घंटे पेयजल सप्लाई उपलब्ध हो सके, इसे देखते हुए योजनाएं तैयार की जाएंगी। 
41 शहरों में 70 एलपीसीडी से भी कम पानी मिलता है। राज्य में 26 ही नगर ऐसे हैं, जहां के 75% घरों में पानी के कनेक्शन हैं। 24 नगरों में 50 से 75% घरों में पानी के कनेक्शन हैं। 25 नगरों में 25 से 50% घरों में पानी के कनेक्शन हैं।
17 नगर ऐसे हैं, जहां 25% से भी कम घरों में पानी के कनेक्शन हैं। नौ नगरों में 138 करोड़ की लागत से ग्रेविटी पेयजल स्कीम तैयार होंगी। ये ग्रेविटी योजनाएं गोपेश्वर, जोशीमठ, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, थराली, तिलवाड़ा, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, चिन्यालीसौड़ में तैयार होंगी।
गढ़वाल के गैरसैंण - थराली - नंदप्रयाग - जोशीमठ - पीपलकोटी - गोपेश्वर - पिरान कलियर - शिवालिकनगर -  भगवानपुर - लक्सर -  लंढौरा - झबरेड़ा - चमियाला -  चंबा -  घनसाली - लंबगांव - कीर्तिनगर - टिहरी -  तिलवाड़ा - रुद्रप्रयाग - ऊखीमठ-  अगस्त्यमुनि - बड़कोट - चिन्यालीसौड़ - पुरोला - नौगांव में 24 घंटे पानी आएगा।