अमृतसर : 'आप' सरपंच की गोली मारकर हत्या
पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। अचानक बंदूकधारी आए और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से सरपंच झरमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पैलेस पहुंच गई। शादी में शामिल लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गोली सरपंच के सिर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।