कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर केस में बड़ा अपडेट, आरोपियों को सुनाई जाएगी आज सजा
कोलकाता रेप और हत्या मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है जहां बताया जा रहा है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रशिक्षित डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में सियालदह कोर्ट सोमवार को आरोपी संजय रॉय को सजा सुनाएगा.
जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि उन्हें उम्रकैद या मौत की सजा हो सकती है. घटना के 162 दिन बाद 18 जनवरी को सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने संजय को दोषी ठहराते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया।
कोर्ट के फैसले से पहले संजय रॉय का बयान भी सुना जाएगा. आपको बता दें कि संजय पीड़िता के पिता द्वारा उठाए गए कुछ सवालों का जवाब भी दे सकते हैं. इसके बाद सजा का ऐलान किया जाएगा. संजय की सजा के लिए 160 पेज का फैसला लिखा गया है. फैसले के लिए सुबह 10:15 बजे आरोपी संजय को जेल से कोर्ट लाया गया.
जानकारी के मुताबिक, अदालत ने अपराध स्थल की फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दोषी ठहराया है, जिसमें संजय रॉय की मामले में संलिप्तता के सबूत मिले थे. संजय का डीएनए भी अपराध स्थल और पीड़ित डॉक्टर के शरीर पर पाया गया था।
पिछले साल 8-9 अगस्त की रात को आरजी कर हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. 9 अगस्त की सुबह सेमिनार हॉल में डॉक्टर का शव मिला था.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 10 अगस्त को संजय रॉय नाम के एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया. इस घटना को लेकर कोलकाता समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे. बंगाल में 2 महीने से ज्यादा समय तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं.