एलन मस्क की ईवी कंपनी भारत में लॉन्च करने जा रही है अपनी खास फीचर वाली गाड़ियां, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप
एलन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला ने कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल वाई लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चल सकती है।
यह इलेक्ट्रिक कार दो वेरिएंट में आती है - लॉन्ग रेंज ऑल व्हील ड्राइव (AWD) और लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव (RWD)। अमेरिकी बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 46,630 डॉलर से शुरू होती है। भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,89,000 लाख रुपये रखी गई है।
स्टीयरिंग व्हील और पैडल के बिना 'साइबरकैब'
टेस्ला के सीईओ ने पिछले साल अक्टूबर में अमेरिका के कैलिफोर्निया में 'वी-रोबोट' इवेंट में अपनी पहली एआई-सक्षम रोबोटैक्सी, 'साइबरकैब' के कॉन्सेप्ट मॉडल का खुलासा किया था।
इस दो सीट वाली टैक्सी में न तो स्टीयरिंग व्हील है और न ही पैडल। उपभोक्ता टेस्ला साइबरकैब को 30,000 डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) से कम कीमत पर खरीद सकेंगे।
टेस्ला रोबोटवैन
रोबोटैक्सी के साथ, टेस्ला ने अपने वीरोबोट कार्यक्रम में 'रोबोवन' नामक एक अन्य स्वायत्त वाहन भी प्रदर्शित किया, जो 20 लोगों को ले जाने में सक्षम है। यह सामान भी ले जा सकता है। इसका उपयोग खेल टीमों के परिवहन के लिए किया जा सकता है।