पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे हरियाणा, अंबाला में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे हरियाणा, अंबाला में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी अंबाला सिटी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे। इसी के तहत उन्होंने नन्योला में जनसभा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज गांव नन्योला के एससी और पिछड़े वर्ग कश्यप समाज ने अपना पूर्ण समर्थन निर्मल सिंह को दिया है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी दलित विरोधी पार्टी है। बीजेपी ने हमेशा दलितों को उनके हकों से वंचित रखा है।

आज महिलाओं को 2100 रुपये का लालच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी को दस साल सत्ता में रहते हुए महिलाओं की याद नहीं आई।

अपने संबोधन में चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ही दलित और किसान वर्ग की इकलौती हितैषी पार्टी है। चौधरी निर्मल सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार अंबाला से चौधरी निर्मल सिंह को चुनाव मैदान में उतार कर कांग्रेस ने विरोधियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हरियाणा में सरकार बनते ही पहले ही दिन शंभू बॉर्डर खोल दिया जाएगा।