पंजाब और पंजाब सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं राज्यपाल एवं विपक्षी दल- मलविंदर कंग

पंजाब और पंजाब सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं राज्यपाल एवं विपक्षी दल- मलविंदर कंग

केंद्र के निर्देश पर पंजाब के राज्यपाल द्वारा पंजाब और पंजाब सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है और पंजाब की विपक्षी पार्टियां भी उनका समर्थन कर रही हैं। मेरी सरकार कहना तो दूर अपनी रचनात्मक जिम्मेदारियों से भी राज्यपाल भाग रहे हैं।

उन्होंने पंजाब के राज्यपाल रहते हुए पंजाब विश्वविद्यालय में हरियाणा की भागीदारी की खुलकर वकालत की। लेकिन दुर्भाग्य कि तथाकथित पंजाब समर्थक विपक्षी दल और उनके नेता इस गंभीर मुद्दे पर मुंह तक नहीं खोलते। उक्त बातें आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। 

कंग ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधानसभा के पिछले सत्र में 'मेरी सरकार' न कहने के मुद्दे पर एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने श अपनी गलती से इनकार किए जाने पर कंग ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट झूठ बोला। कंग ने पत्रकारों के साथ सत्र का एक वीडियो साझा किया और राज्यपाल से अपने संवैधानिक पद की गरिमा का ख्याल रखने का अनुरोध किया।

वीडियो का हवाला देते हुए कंग ने कहा कि केंद्र के निर्देश पर पंजाब के राज्यपाल लगातार पंजाब और पंजाब सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इसमें विपक्षी दल भी उनका साथ दे रहे हैं। कंग ने सवाल किया कि क्या राज्यपाल साहब, जो पंजाब की सीमाओं सहित राज्य में विभिन्न स्थानों का दौरा कर चुके हैं और खुद को पंजाब के हितैषी के रूप में पेश करते हैं, क्या कभी केंद्र सरकार से सवाल कर सकते हैं कि उसने राज्य के आरडीएफ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का पैसा क्यों रोक रखा है? उन्होंने कहा कि केंद्र लगातार पंजाब को धक्का दे रहा है, लेकिन पंजाब के राज्यपाल की मोदी सरकार के खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं है।

राज्यपाल के पंजाब दौरों पर सवाल उठाते हुए कंग ने कहा कि गुजरात या उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे बड़े सीमावर्ती राज्यों में जहां भाजपा की सरकारें हैं और जहां से नशे की बड़ी खेप बरामद की जा रही है, दलित लड़कियों की प्रतिदिन हत्या की जा रही है, लेकिन फिर भी वहां के राज्यपालों की कुछ कहने की हिम्मत नहीं होती, लेकिन पंजाब के राज्यपाल रोज राजनीति करने का बहाना ढूंढ़ते हैं।

पंजाब की विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कंग ने सवाल किया कि खुद को पंजाब समर्थक कहने वाले इन दलों ने तब कुछ क्यों नहीं कहा जब हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर राज्यपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हरियाणा को यूनिवर्सिटी में हिस्सा देने की वकालत की। इस पर प्रताप बाजवा और सुखबीर बादल ने कुछ क्यों नहीं बोला? 

कंग ने आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल पंजाब के राज्यपाल और विपक्षी दल केंद्र के इशारे पर पंजाब के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पंजाबियों को इन दोगले झूठों से सावधान रहने की जरूरत है।