'रंगों का त्योहार खुशियां लाए', प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं होली की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगों के त्योहार होली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी का जीवन खुशी, समृद्धि और सफलता के रंगों से भर जाए। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "मेरे सभी देशवासियों को होली की बहुत-बहुत बधाई। रंगों और खुशियों से भरा यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लाए। सभी का जीवन खुशी, समृद्धि और सफलता के रंगों से भर जाए, यही मेरी कामना है।"
एक और पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "होली का त्योहार पूरे माहौल को नई एनर्जी से भर देता है। यही इस त्योहार की सबसे बड़ी खासियत है। जिस तरह से खुशियों के रंग हर जगह बिखरे दिखते हैं, वह सभी को खुशी और आनंद से भर देता है।"
होली के मौके पर 'संस्कृत सुभाषितम्' भी शेयर किया।